Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवनिर्मित कान्हा गौशाला का उद्घाटन, पशुपालन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया बल

ब्यूरो 17-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
808c1caf-2f39-4c02-a4c6-99f58b1eadc6

गाजीपुर। तहसील सेवराई क्षेत्र के नगर पंचायत दिलदारनगर अंतर्गत ग्राम उसिया में पशुपालन, कृषि विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत नवनिर्मित कान्हा गौशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय तथा नगर पंचायत दिलदारनगर के अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अतिथियों ने गौ-माता को गुड़, रोटी और केला खिलाकर गौसेवा एवं पशु संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। ग्रामीणों एवं पशुपालकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाएं केवल निराश्रित गोवंश के संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक खेती और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने का सशक्त आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि गौवंश आधारित कृषि पद्धतियां खेती की लागत कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा पशुपालन एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं और उनका लाभ किसानों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र वितरित किए गए। कृषि यंत्र प्राप्त करने वाले किसानों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से खेती-किसानी के कार्य अधिक सुगम होंगे और उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। अधिकारियों ने किसानों को कृषि यंत्रों के उपयोग, रखरखाव तथा आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी भी प्रदान की। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गौसंरक्षण, कृषि उन्नयन और ग्रामीण विकास की योजनाओं से गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव, तहसीलदार सेवराई, भाजपा महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कृषि एवं पशुपालन विभाग के कर्मचारी, किसान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की तैयारी, जिलाधिकारी ने किया भूमि का निरीक्षण
Next: महिला आयोग की जनसुनवाई में 11 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित निस्तारण के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.