Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की तैयारी, जिलाधिकारी ने किया भूमि का निरीक्षण

ब्यूरो 17-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
cc28c230-7b9c-4508-a946-d9b6a91003d9

गाजीपुर। जनपद में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कृषि विज्ञान केंद्र, अंकुशपुर में अविष्कार फाउंडेशन द्वारा प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक तथा जिला उद्यान अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित परियोजना की रूपरेखा, उपलब्ध भूमि और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से गाजीपुर कृषि एवं तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। इस केंद्र में स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित कृषि अनुसंधान एवं विकास, लाइव डेमो यूनिट तथा किसानों के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस पहल से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी मिलेगी और कृषि उत्पादन व आय बढ़ाने के नए अवसर उपलब्ध होंगे। यह केंद्र कृषि अनुसंधान, प्रशिक्षण और व्यवहारिक प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र बनकर किसानों, कृषि उद्यमियों और युवाओं को आधुनिक खेती से जोड़ने का कार्य करेगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी भाग लिया तथा किसानों को निःशुल्क बीज वितरित किए। उन्होंने किसानों से संवाद कर आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानों के लिए जलपान के साथ भोजन की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर द्वारा अतिरिक्त पांच हेक्टेयर भूमि की मांग किए जाने पर जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों को 10 दिनों के भीतर उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रशिक्षण, बीज उत्पादन और अन्य कृषक हितैषी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे कृषि विकास की गतिविधियां निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आरसेटी में मसाला निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
Next: नवनिर्मित कान्हा गौशाला का उद्घाटन, पशुपालन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया बल

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.