Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नीट यूजी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 21-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
2ee05e6e-5554-4c2c-bb4c-3c3c7cee1d20

गाजीपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एम.ए.एच. इंटर कॉलेज तथा डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, चीतनाथ, गाजीपुर का भ्रमण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन से संबंधित तैयारियों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय परिसरों की सघन जांच कर परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संचालन के दौरान सभी मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का गाजीपुर में सम्मान
Next: मुहर्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG_9066

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

ब्यूरो 21-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल के पास नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

ब्यूरो 21-06-2026
CSF-Logo-500x280

धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, नागरिकों के साथ पुलिस और प्रशासन ने भी किया योगाभ्यास

ब्यूरो 21-06-2026
CSF-Logo-500x280

महिला ने बेटे पर प्रताड़ना और धमकी देने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 21-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.