गाजीपुर। प्रयागराज में आयोजित तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कबड्डी, खो-खो एवं जिम्नास्टिक क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले वाराणसी जोन के खिलाड़ियों को रविवार को गाजीपुर में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
गौरतलब है कि 16 से 19 जून 2026 तक प्रयागराज में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की पुलिस इकाइयों एवं विभिन्न जोनों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। वाराणसी जोन के खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो और जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए और जोन का गौरव बढ़ाया। सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। वक्ताओं ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक उपनिरीक्षक जगदीश मौर्य, प्रशिक्षक उपनिरीक्षक दीन दयाल, मुख्य आरक्षी माता प्रसाद, मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में खिलाड़ियों की उपलब्धियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।