Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टीबी उन्मूलन अभियान के तहत मरीजों को वितरित की गई पौष्टिक आहार पोटली

ब्यूरो 22-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
45e43e5f-f58c-418d-9afa-6bd43b2ca232

गाजीपुर। भारत सरकार के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड (पूर्व में सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड), फतेहुल्लापुर द्वारा पौष्टिक आहार पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंस गाखर रहे। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की टीम से विवेक, सुनील और योगेंद्र उपस्थित रहे। वहीं समर्पण संस्था की संचालिका सुश्री सविता ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के महाप्रबंधक (जीएम) ने भारत सरकार के टीबी उन्मूलन अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उपचार के साथ-साथ जनजागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से टीबी के लक्षणों की जानकारी रखने, समय पर जांच कराने और मरीजों के प्रति सकारात्मक व्यवहार अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज, स्वास्थ्य विभाग और निजी संस्थानों के संयुक्त प्रयासों से ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को पौष्टिक आहार पोटलियों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, अवधेन्द्र प्रताप, महिपाल सिंह, अखिलेश गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा, जय प्रकाश पाठक, आदित्य प्रताप सिंह, विपुल उपाध्याय, अमित तिवारी, ताराचंद, दिनकर, संजय कुंवर, विनोद श्रीवास्तव, धीरज वर्मा और अरविंद आडवाणी सहित कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कर-करेत्तर वसूली की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Next: उपनिबंधक कार्यालयों के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, राज्यपाल व मंत्री को भेजा ज्ञापन

हो सकता है आप चूक गए हों

17b8f4de-f425-4e51-97d5-781ae826e1eb

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 22-06-2026
1c111acb-e3ce-4398-93d7-bf41953249a4

चोरी के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा और लोहे की पाइप बरामद

ब्यूरो 22-06-2026
a848ba9f-bf86-4246-a6a1-d73c6d435db9

दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

ब्यूरो 22-06-2026
CSF-Logo-500x280

नहर में डूबकर मृत मासूम के परिजनों को मिली चार लाख रुपये की सहायता

ब्यूरो 22-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.