गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना करीमुद्दीनपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 150/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत है। मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। बुधवार को उपनिरीक्षक अंगद सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन करीमुद्दीनपुर के विद्युत उपकेंद्र के पास से अभियुक्त राकेश राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश राजभर पुत्र कन्हैया राजभर निवासी ग्राम पैकवली, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अंगद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। अधिकारियों के अनुसार महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।