गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरनो पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज एक मामले में दो पुरुष एवं एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना बिरनो में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 130/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह एवं उनकी टीम ने तीनों आरोपितों को उनके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उमा राम पुत्र स्वर्गीय गनेश राम, अशोक राम पुत्र उमा राम तथा लाल देवी पत्नी उमा राम निवासी बिरनो बनकटवा, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना बिरनो पुलिस द्वारा अभियान के तहत की गई। अधिकारियों के अनुसार महिला उत्पीड़न एवं दहेज संबंधी मामलों में आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।