Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भांवरकोल हत्याकांड: पुलिस ने दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 02-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
2cf4b97a-a140-4db1-915f-dab6ae3e4f28

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र में युवक अजय यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को अजय यादव (20) की सुनियोजित तरीके से चाकू, लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में थाना भांवरकोल में मुकदमा संख्या 140/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवीन चौधरी पुत्र रमाशंकर चौधरी उर्फ डमरु चौधरी तथा सुशील चौधरी पुत्र रमाशंकर चौधरी उर्फ डमरु चौधरी, निवासी ग्राम वीरपुर, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट पर आधारित है। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय में विचारण एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन युवक घायल
Next: परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, आपसी सुलह से 8 बिछड़े दंपति फिर हुए एक

हो सकता है आप चूक गए हों

249578a8-edab-49e3-b0cb-92390083aa73

सड़क पार कर रहे वृद्ध को डंपर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

ब्यूरो 02-07-2026
32d77945-7ba5-488b-a12a-1720890ef36a

ऑपरेशन सेफ फ्यूचर: 21 स्कूली वाहनों का चालान, 6 वाहन सीज; मान्यता रद्द करने की भी चेतावनी

ब्यूरो 02-07-2026
6750076e-9f01-46a1-a925-0aeb931642ce

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस बरामद

ब्यूरो 02-07-2026
6f93a2c6-b885-4e0d-afdd-c70e32c83c5c

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की सघन चेकिंग

ब्यूरो 02-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.