Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान जारी

ब्यूरो 03-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
b88fa9e8-6f06-42e3-8371-c3ab9372fee2

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं और आमजन को सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन तथा कानून संबंधी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस विभाग ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सुहवल पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
Next: एसपी ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, यूपी-112 वाहनों और पुलिस लाइन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हो सकता है आप चूक गए हों

37dac5d6-38bb-4b97-ad27-e3630ba163f9

कर लिपिक हरिशचंद्र को भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

ब्यूरो 04-07-2026
c0a33c98-a040-46e5-9be0-5123f3e78b27

राशन कार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की पहल, बरूईन में बने 10 नए समूह

ब्यूरो 04-07-2026
CSF-Logo-500x280

पैतृक भूमि पर दीवार बनाने को लेकर विवाद, विरोध पर पथराव; चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-07-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.