जमानिया/गाजीपुर। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार को न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए अडरिया गांव निवासी नागेंद्र यादव पुत्र विश्वनाथ यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में लंबित फौजदारी मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 504 के तहत वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा।