गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुशासन एवं एकरूपता का निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिस बल को अनुशासन बनाए रखने और बेहतर कार्यशैली के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आई यूपी-112 (डायल-112) वाहनों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की स्थिति, उपकरणों एवं संचालन व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा एसपी ने डायल-112 कंट्रोल रूम तथा जीडी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के समुचित रखरखाव और कार्यों के प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयबद्धता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया।