Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

ब्यूरो 03-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
aa780102-3b88-4f8c-961f-8347a07a78bb

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार मुख्य आरोपित अमित राय पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती और गैंगस्टर सहित विभिन्न जनपदों में करीब 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र की अष्टभुजी कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार उपाध्याय के घर पर बाइक सवार दो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सुखदेवपुर तिराहे से आरोपी अमित राय (36) और आयुष राय (21), निवासी जोगामुसाहिब, थाना करीमुद्दीनपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से एक .32 बोर पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अमित राय वर्ष 2016 में प्रवीण कुमार उपाध्याय के पिता की हत्या के मामले में भी आरोपित है। उसके विरुद्ध गाजीपुर के अलावा अन्य जनपदों तथा बिहार में भी हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसपी ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, यूपी-112 वाहनों और पुलिस लाइन व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next: साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने लौटाए 10,838 रुपये

हो सकता है आप चूक गए हों

37dac5d6-38bb-4b97-ad27-e3630ba163f9

कर लिपिक हरिशचंद्र को भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

ब्यूरो 04-07-2026
c0a33c98-a040-46e5-9be0-5123f3e78b27

राशन कार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की पहल, बरूईन में बने 10 नए समूह

ब्यूरो 04-07-2026
CSF-Logo-500x280

पैतृक भूमि पर दीवार बनाने को लेकर विवाद, विरोध पर पथराव; चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-07-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.