Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान, 194 वाहनों का चालान, ₹3.58 लाख का जुर्माना

ब्यूरो 05-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाजीपुर पुलिस ने बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 194 वाहनों का चालान किया गया और 3 लाख 58 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा), उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में 4 जुलाई को यह अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार और थाना बिरनो प्रभारी के नेतृत्व में कुल आठ टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते हुए एक चालक को पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं प्रेशर हॉर्न लगाने वाले तीन, एचएसआरपी नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच तथा ब्लैक फिल्म लगी 17 गाड़ियों का चालान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ड्रंक एंड ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म और एचएसआरपी नंबर प्लेट से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराना है। यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को रामपुर मांझा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

48c57df4-e3a0-4bbe-8e54-f68a2932ab52

5.32 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट, 99.662 किलो गांजा और हेरोइन जलाकर किया विनिष्टीकरण

ब्यूरो 05-07-2026
969b2cc1-a8ba-44db-b2df-808c08621fe2

यूपीटीईटी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने वाला गिरफ्तार

ब्यूरो 05-07-2026
CSF-Logo-500x280

रेल ट्रैक पर रखा मिला मालगाड़ी का फ्लैप डोर, संघमित्रा एक्सप्रेस हादसे से बाल-बाल बची

ब्यूरो 05-07-2026
CSF-Logo-500x280

ट्रेन से गिरकर 84 वर्षीय वृद्ध की मौत

ब्यूरो 05-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.