गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को उपनिरीक्षक सरोज कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ बासूचक अंडरपास के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना रामपुर मांझा में दर्ज मुकदमा संख्या 051/2026 से संबंधित वांछित आरोपी आदित्य कुशवाहा उर्फ भोलू (19 वर्ष) पुत्र सीताराम कुशवाहा, निवासी ग्राम पहाड़पुर कला, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं 126(2), 352, 351(3), 296, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।