Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने किया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 09-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
410aa955-1536-4166-ab4f-2ccef7b66b28

गाजीपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के निर्देश पर संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत बुधवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, संवेदनशील स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे जागरूकता एवं चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चार वर्षीय गुमशुदा बालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने कई संदिग्धों को लिया हिरासत में
Next: पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए निशुल्क ‘ओ’ लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

हो सकता है आप चूक गए हों

9285839c-5664-4fb3-8a52-092a2c81f3a2

डीएम के निर्देश पर जिले की सभी गौशालाओं का हुआ निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

ब्यूरो 09-07-2026
4957dc6a-f6c5-4f69-a0e3-410c95caecf3

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने प्लेस ऑफ सेफ्टी व सम्प्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 09-07-2026
CSF-Logo-500x280

पीएम आवास योजना की प्रतीक्षा सूची पर 15 जुलाई तक कर सकेंगे अपील

ब्यूरो 09-07-2026
CSF-Logo-500x280

एक जनपद एक व्यंजन’ योजना में मिर्च का अचार, मटर चाट, रसगुल्ला व जलेबी कारोबार को मिलेगा वित्तीय सहयोग

ब्यूरो 09-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.