गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर थाना पुलिस ने मारपीट एवं अन्य धाराओं से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सैदपुर पर दर्ज मुकदमा संख्या 216/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110, 118(1), 115(2), 352 एवं 109(1) के तहत वांछित श्री भगवान पासी उर्फ भोभल (56) पुत्र स्वर्गीय भोला पासवान, निवासी ग्राम भीमापार, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर को जैनपुर मोड़, भीमापार के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार एवं उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।