गाजीपुर| महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं और आमजन को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।अभियान के अंतर्गत पुलिस की एंटी रोमियो टीमों ने भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण एवं सघन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों तथा मनचलों पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा, सम्मान और विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।