Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विवाहिता से मारपीट व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 10-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता आरती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति जीविकोपार्जन के लिए दूसरे प्रदेश में रहता है। आरोप है कि पति की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर ससुराल पक्ष के लोग उसे आए दिन प्रताड़ित करते हैं। तहरीर के अनुसार, 5 जून की रात वह घर में खाना बना रही थी, तभी आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके देवर ने कथित रूप से मारपीट की तथा घर छोड़कर नहीं जाने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन, जो उसकी सह-देवरानी है, के साथ भी पूर्व में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम के निर्देश पर जिले की सभी गौशालाओं का हुआ निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
Next: डॉ. आकाश कुमार ने सेना में हासिल की बड़ी उपलब्धि, कैप्टन बन बढ़ाया गाजीपुर का गौरव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG_9406

सिंचाई संकट पर विधायक का हस्तक्षेप: पंप कैनाल का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

ब्यूरो 11-07-2026
012eeb04-a3a6-4c04-a201-559f9b5e8b7d

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 11-07-2026
e3648075-458e-4142-b0c2-715477e12aa2

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस ने लौटाए 90 हजार रुपये

ब्यूरो 11-07-2026
f66941a8-f472-4809-8d02-a13d93073c2c

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में साइंटिफिक ऑफिसर बने अनीश मौर्या, विद्यालय में हुआ सम्मान

ब्यूरो 11-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.