जमानियां। क्षेत्र के तियरी गांव के होनहार युवा डॉ. आकाश कुमार ने भारतीय सेना के आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में कैप्टन (मेडिकल ऑफिसर) के रूप में कमीशन प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और जनपद गाजीपुर का नाम रोशन किया है।
डॉ. आकाश कुमार भारतीय नौसेना में कार्यरत मास्टर चीफ ऑफिसर (मेडिकल) क्लास-वन मनोज कुमार सिंह के पुत्र तथा रामाशंकर सिंह के पौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने कहा कि डॉ. आकाश कुमार की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर के रूप में स्थान प्राप्त कर यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प के साथ हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कैप्टन के रूप में कमीशन प्राप्त करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चंद्रहास सिंह, पूर्व प्रधान अशोक कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह, जयप्रकाश, सुरेंद्र, फणीन्द्र सिंह, केशर, शिवकुमार, राजकुमार सिंह सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने विश्वास जताया कि डॉ. आकाश कुमार एक कुशल चिकित्सक और उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में देश की सेवा करते हुए जनपद का गौरव बढ़ाएंगे।