Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीआरएम के औचक निरीक्षण में जमानियां स्टेशन की खुली पोल, अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को फटकार

ब्यूरो 10-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
dc195513-a7db-46cc-a27d-c70c1a65da70

जमानियां। स्थानीय रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और आधारभूत व्यवस्थाओं में कई कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

डीआरएम ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई की व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही वेटिंग हॉल और यात्रियों के बैठने की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के दौरान पीने के पानी की आपूर्ति के लिए स्थापित लोहे की टंकी जर्जर अवस्था में मिली। वहीं प्लेटफॉर्म पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध न होने पर भी डीआरएम ने असंतोष व्यक्त किया। बारिश के मौसम को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर लगे शेड से पानी टपकता मिलने पर उन्होंने उसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआरएम ने पैनल रूम का निरीक्षण कर वहां कार्यरत रेल कर्मचारियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।डीआरएम विनोद कुमार ने कहा कि स्टेशन पर मिली कमियों को गंभीरता से लिया गया है। यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने जर्जर पानी की टंकी की मरम्मत, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा टपकते शेड को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डॉ. आकाश कुमार ने सेना में हासिल की बड़ी उपलब्धि, कैप्टन बन बढ़ाया गाजीपुर का गौरव
Next: रेलवे फाटक का खराब गियर बॉक्स बदला, सुचारू हुआ संचालन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG_9406

सिंचाई संकट पर विधायक का हस्तक्षेप: पंप कैनाल का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

ब्यूरो 11-07-2026
012eeb04-a3a6-4c04-a201-559f9b5e8b7d

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 11-07-2026
e3648075-458e-4142-b0c2-715477e12aa2

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस ने लौटाए 90 हजार रुपये

ब्यूरो 11-07-2026
f66941a8-f472-4809-8d02-a13d93073c2c

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में साइंटिफिक ऑफिसर बने अनीश मौर्या, विद्यालय में हुआ सम्मान

ब्यूरो 11-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.