Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्राम चौपाल में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की हुई समीक्षा

ब्यूरो 10-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
298c0026-77c0-48ec-ade4-4b24110f3d8a

जमानियां। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सब्बलपुर में शुक्रवार को शासन की मंशानुरूप साप्ताहिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान सब्बलपुर एवं शाहपुर लठिया गांव के ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई।

चौपाल में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था, नाली निर्माण, विद्युत आपूर्ति तथा किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। परियोजना निदेशक महेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से बचाना है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि पात्र लाभार्थियों को गांव स्तर पर ही पारदर्शी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चौपाल में प्राप्त नाली, पेयजल, बिजली और सिंचाई संबंधी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महेंद्र यादव, एडीओ पंचायत उमेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम सचिव सिद्धार्थ शंकर सिंह, ओमप्रकाश यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रेलवे फाटक का खराब गियर बॉक्स बदला, सुचारू हुआ संचालन
Next: मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने किया पैदल गश्त

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG_9406

सिंचाई संकट पर विधायक का हस्तक्षेप: पंप कैनाल का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

ब्यूरो 11-07-2026
012eeb04-a3a6-4c04-a201-559f9b5e8b7d

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 11-07-2026
e3648075-458e-4142-b0c2-715477e12aa2

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस ने लौटाए 90 हजार रुपये

ब्यूरो 11-07-2026
f66941a8-f472-4809-8d02-a13d93073c2c

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में साइंटिफिक ऑफिसर बने अनीश मौर्या, विद्यालय में हुआ सम्मान

ब्यूरो 11-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.