गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस ने 50 पाउच अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एसबीएम कॉलेज के पास से उजाला देवी (35) पत्नी रमेश चंद्र यादव, निवासी नौरंगाबाद, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर को 50 पाउच अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव एवं उनकी टीम ने की।