गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस ने 40 पाउच अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 11/12 जुलाई की रात उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लारपुर गांव स्थित पावर हाउस से बबुरा जाने वाले मार्ग पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 40 पाउच अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील जायसवाल उर्फ सोनू पुत्र रामेश्वर जायसवाल, निवासी बहरियाबाद, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।