Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गहमर पुलिस ने 180 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

ब्यूरो 14-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
dfc2d268-e5c6-4dcb-9832-5538c4cb6968

गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर एक फोर्ड एंडेवर वाहन से 180 लीटर अवैध देशी शराब बरामद करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 72 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गहमर से बारा जाने वाले मार्ग पर मठिया ग्राउंड तिराहे के पास एक फोर्ड एंडेवर वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 20 पेटियों में रखे 900 पाउच (करीब 180 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद हुई। मौके से पुलिस ने राजकुमार कुशवाहा पुत्र स्व. रमाशंकर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामलाल सिंह तथा रोशन कुमार पुत्र सोनू कुमार सिंह, निवासीगण थाना मुफस्सिल, जनपद बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के विरुद्ध थाना गहमर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बरामदगी में एक फोर्ड एंडेवर वाहन (नंबर यूपी-14-बीक्यू-2181) तथा 20 पेटी अवैध देशी शराब शामिल है। कार्रवाई उपनिरीक्षक शिवपूजन एवं उनकी टीम ने की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीजी कॉलेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश शुरू
Next: पुलिस ने दो गोवंश के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया

हो सकता है आप चूक गए हों

284cbbe2-967a-47af-9a94-a160ae8ebc9e

हरे चारे की कमी से गोवंश की मौत पर सचिव व ग्राम प्रधान होंगे जिम्मेदार : डीएम

ब्यूरो 14-07-2026
22152eda-c12c-44a6-9d2d-76a55e3c3fd8

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता से न करें समझौता : डीएम

ब्यूरो 14-07-2026
4b4d5749-59e6-47af-8cdf-23b93f28ab26

विनीत राय हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 14-07-2026
a51f5fb8-34f5-459e-8d31-16bc50d95884

बरेसर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 14-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.