Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मेरा युवा भारत के पूर्व उपनिदेशक कपिल देव राम का भव्य सम्मान

ब्यूरो 14-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_9438

गाजीपुर। मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के गाजीपुर के तत्कालीन उपनिदेशक कपिल देव राम के बिहार प्रदेश के राज्य निदेशक एवं सेंट्रल जोन (उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश) के रीजनल डायरेक्टर नियुक्त होने पर रविवार को विकास भवन सभागार में सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कपिल देव राम ने कहा कि गाजीपुर उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार है। यहां के युवाओं का स्नेह, विश्वास और सहयोग उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का श्रेय पूरी टीम, स्वयंसेवकों और युवा शक्ति को देते हुए कहा कि किसी भी संस्था की सफलता सामूहिक प्रयास, पारदर्शिता और सेवा भावना से ही संभव होती है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण, कौशल विकास, नेतृत्व विकास एवं जनभागीदारी से जोड़ने का कार्य करेंगे।

विकास भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कपिल देव राम के साथ मंचासीन अतिथि एवं युवा
नई जिम्मेदारी मिलने पर आयोजित समारोह में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा।

कार्यक्रम का शुभारंभ लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक सुभाष चंद्र प्रसाद के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि कपिल देव राम ने अपने कार्यकाल में टीम भावना, पारदर्शिता और समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने कहा कि गाजीपुर की युवा शक्ति सदैव रचनात्मक गतिविधियों में अग्रणी रही है और भविष्य में भी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरोज कुमार राय ने कहा कि कपिल देव राम ने अपनी कार्यशैली, ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता से पद की गरिमा को नई पहचान दी। आरसेटी के पूर्व निदेशक विनोद शर्मा ने कहा कि उनके नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने युवाओं को नई दिशा प्रदान की तथा उनकी कार्यशैली अनुशासन, पारदर्शिता और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण रही। समारोह में लोकगायक सूबेदार स्नेही, राजन पंडित एवं जावेद खान ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर कमरुद्दीन, राघवेंद्र कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, पंकज सिंह टाइगर, पंकज सिंह यादव, सुमन बिंद, नन्हे सिंह बासूचक, कमलेश प्रकाश सिंह, अमरनाथ तिवारी, रमेश सिंह चौहान, पारसनाथ यादव, विजय बहादुर, राजकुमार पांडे, गुप्तेश्वर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह यादव ने किया, जबकि अंत में लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक नवीन सिंह ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
Next: पीजी कॉलेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

284cbbe2-967a-47af-9a94-a160ae8ebc9e

हरे चारे की कमी से गोवंश की मौत पर सचिव व ग्राम प्रधान होंगे जिम्मेदार : डीएम

ब्यूरो 14-07-2026
22152eda-c12c-44a6-9d2d-76a55e3c3fd8

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता से न करें समझौता : डीएम

ब्यूरो 14-07-2026
4b4d5749-59e6-47af-8cdf-23b93f28ab26

विनीत राय हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 14-07-2026
a51f5fb8-34f5-459e-8d31-16bc50d95884

बरेसर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 14-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.