गाजीपुर। उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने जनपद के किसानों को सूचित किया है कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसम विपरीत रहने एवं सूखे की संभावना को देखते हुए सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर संकर प्रजाति के ज्वार, बाजरा और मक्का के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि संकर ज्वार की जेके-22, संकर बाजरा की वीएनआर-3245 तथा संकर मक्का की एचपीकेएम-5 प्रजाति के बीज जनपद के समस्त कृषि निवेश केंद्रों पर उपलब्ध हैं। ये बीज कम पानी की उपलब्धता में भी अच्छी उपज देने में सक्षम हैं। उप कृषि निदेशक ने किसानों को सलाह दी कि अधिक पानी की आवश्यकता वाली फसलों, जैसे धान और अरहर, के स्थान पर कम पानी में तैयार होने वाली इन फसलों की खेती को बढ़ावा दें। उन्होंने किसानों से समय रहते कृषि निवेश केंद्रों से संपर्क कर अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने की अपील की।