गाजीपुर। थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने एक आपराधिक मामले में पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लिए गए आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा एवं खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना भुड़कुड़ा में दर्ज मु.अ.सं. 129/2026 के अभियुक्त जयहिन्द यादव उर्फ आदित्य यादव पुत्र जयप्रकाश उर्फ ओमप्रकाश यादव, निवासी अलीपुर मदरा (बरिया), थाना भुड़कुड़ा, को न्यायालय की अनुमति से पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर ग्राम कृतसिंहपुर स्थित कैलाश यादव के ईंट भट्ठे के पास शादियाबाद मार्ग से एक .315 बोर का देशी तमंचा तथा एक .315 बोर का खोखा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पहले से हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक मो. सैफ एवं थाना भुड़कुड़ा की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।