गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक राम मिलन यादव अपनी टीम के साथ चौकिया ओवरब्रिज पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान थाना कोतवाली में दर्ज मु.अ.सं. 0448/2026 (धारा 303(2) बीएनएस) से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अलाउद्दीन (33 वर्ष) पुत्र इश्तियाक, निवासी शेखपुरा, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम मिलन यादव एवं थाना कोतवाली की पुलिस टीम शामिल रही।