गहमर। थाना गहमर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा 15 वर्षीय किशोर को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस के अनुसार, बारा गांव निवासी समीमुद्दीन खां ने अपने 15 वर्षीय पुत्र के घर से लापता होने की सूचना थाना गहमर में दी थी। उनकी लिखित तहरीर के आधार पर थाना गहमर में मु.अ.सं. 127/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की गई। थाना गहमर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए परिजनों के सहयोग से किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।थाना गहमर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की परिजनों ने सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।