गाजीपुर। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रवि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड के सहयोग से 50 क्षय (टीबी) रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस दौरान सभी मरीजों का टीबी मुक्त भारत एप्लिकेशन डाउनलोड कराकर उनका पंजीकरण भी कराया गया। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी ने टीबी मरीजों को नियमित दवा लेने, पौष्टिक आहार अपनाने और उपचार को बीच में न छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और पोषण सहयोग से टीबी उन्मूलन अभियान को और गति मिलेगी। इस अवसर पर सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड की ओर से हिमांक यादव (एचआर) तथा जिला क्षय केंद्र (डीटीसी) गाजीपुर से डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह (डीपीसी), विवेक सिंह, मोहम्मद अलीम, वेंकटेश शर्मा, योगेंद्र कुमार सिंह, सौरभ सिंह, शशि सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।