गाजीपुर। जनपद में आयोजित सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर एवं ऑफिसर ग्रेड भर्ती शिविर में सदर एवं बिरनो विकास खंड के 275 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के उपरांत 120 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों को आगामी 30 जुलाई को प्रशिक्षण के लिए जौनपुर भेजा जाएगा। इसके बाद जिले के अन्य विकास खंडों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।भर्ती कार्यक्रम के अनुसार करंडा एवं मरदह में 18 एवं 20 जुलाई, बाराचवर एवं मुहम्मदाबाद में 21 एवं 22 जुलाई, भांवरकोल एवं जमानियां में 23 एवं 24 जुलाई, देवकली एवं रेवतीपुर में 25 एवं 26 जुलाई, कासिमाबाद एवं सैदपुर में 27 एवं 28 जुलाई तथा मनिहारी एवं जखनियां में 3 एवं 4 अगस्त 2026 को भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित विकास खंड में आयोजित भर्ती शिविर में आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है।