Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हर बुधवार चलेगा विशेष सफाई अभियान, पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति के निर्देश

ब्यूरो 17-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
57cd8e94-4d0a-41c9-9793-c5b54a752ada

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छता अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी पंचायत सचिवालयों में पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके खातों में निर्धारित धनराशि शीघ्र भेजने के निर्देश भी दिए।

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत निर्मित रिसोर्स रिकवरी सेंटरों को स्थानीय कबाड़ी व्यवसायियों से जोड़ने का निर्णय लिया गया, ताकि सूखे कचरे का वैज्ञानिक एवं प्रभावी निस्तारण किया जा सके।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। इसके तहत सफाई कर्मियों की विशेष टीमें बनाकर विद्यालयों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों और हाट-बाजारों में सघन सफाई कराई जाएगी। वर्षा ऋतु को देखते हुए जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान, नालियों की सफाई तथा सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को अपने-अपने विकास खंडों में वीएलई सेवाओं का विस्तार करने के निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, पेंशन तथा अन्य डिजिटल नागरिक सेवाएं समयबद्ध एवं सुगमता से उपलब्ध कराई जाएं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सुरक्षा सैनिक भर्ती में 120 अभ्यर्थियों का चयन, 30 जुलाई से होगी ट्रेनिंग
Next: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य को लेकर हुई समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

बकाया रुपये मांगने पर टेंट व्यवसायी से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 18-07-2026
CSF-Logo-500x280

भूजल सप्ताह के तहत जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो 17-07-2026
6eb38620-911b-4ad6-b9bf-93ff14c4e8b9

मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्गठन, जिले में अब होंगे 3335 मतदेय स्थल

ब्यूरो 17-07-2026
59875d75-3d66-4eea-9bd8-9d6644e4797d

नवागत एसडीएम से मिले कांग्रेस नेता, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

ब्यूरो 17-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.