गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां अपनी टीम के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्थित दहेन्दू अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कमलेश यादव पुत्र स्वर्गीय लल्लन यादव निवासी ग्राम फत्तेसराय, थाना बरेसर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना बरेसर में मुकदमा संख्या 148/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।Bपुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी मारपीट एवं अन्य धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां एवं थाना बरेसर की पुलिस टीम शामिल रही।