Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य को लेकर हुई समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 17-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
5f339bbb-91ff-4c3c-b628-620bfa48a778

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य में जनपद की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की प्राप्ति में प्रत्येक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए उद्योग, व्यापार, कृषि, उद्यान, सेवा क्षेत्र तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही निवेश, उत्पादन एवं रोजगार सृजन बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने निर्देशित किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सभी लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद ने वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए जनपद की आर्थिक संरचना, विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों तथा संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही विभागवार प्रगति एवं आर्थिक संकेतकों की समीक्षा भी प्रस्तुत की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, राज्यकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को उत्पादन में वृद्धि, विभागीय आंकड़ों का शत-प्रतिशत सत्यापन तथा समयबद्ध और शुद्ध डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़े ही प्रभावी योजना निर्माण और विकास की आधारशिला हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हर बुधवार चलेगा विशेष सफाई अभियान, पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति के निर्देश
Next: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

बकाया रुपये मांगने पर टेंट व्यवसायी से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 18-07-2026
CSF-Logo-500x280

भूजल सप्ताह के तहत जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो 17-07-2026
6eb38620-911b-4ad6-b9bf-93ff14c4e8b9

मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्गठन, जिले में अब होंगे 3335 मतदेय स्थल

ब्यूरो 17-07-2026
59875d75-3d66-4eea-9bd8-9d6644e4797d

नवागत एसडीएम से मिले कांग्रेस नेता, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

ब्यूरो 17-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.