Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बकाया रकम मांगने पर टेंट व्यवसायी से मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 18-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव में टेंट के बकाया भुगतान की मांग को लेकर एक व्यवसायी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित घनश्याम राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शादी-विवाह में किए गए टेंट के कार्य का बकाया भुगतान मांगने के लिए उन्होंने मोबाइल फोन पर सुधाकर उर्फ भुक्कू कुशवाहा से संपर्क किया। आरोप है कि सुधाकर ने उन्हें रुपये लेने के लिए बुलाया। पीड़ित के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर सुधाकर उर्फ भुक्कू कुशवाहा ने अपने सहयोगियों उमेश यादव, अनिल यादव, सत्येंद्र यादव और वीरेंद्र यादव के साथ मिलकर गाली-गलौज की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी, कड़े और धारदार हथियार से किए गए हमले में उनकी नाक फट गई और हाथ में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बकाया रुपये मांगने पर टेंट व्यवसायी से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज
Next: देवर पर छेड़खानी व उत्पीड़न का आरोप, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.