Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अमर शहीद नायब सूबेदार विजय शंकर सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

ब्यूरो 18-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
ffea493c-b82e-4e0b-806b-1b1aa8d6bdb6

जमानियां। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए 18 जुलाई 2002 को मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद नायब सूबेदार विजय शंकर सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव पचोखर में शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैनिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वन विभाग के रेंजर जयशंकर वर्मा एवं उनकी टीम ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति में लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते रहेंगे।इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां के चिकित्सा प्रभारी डॉ. रूद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श तथा नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

शहादत दिवस कार्यक्रम में शौर्य सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुब्बा यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों ने भाग लेकर शहीद को नमन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लेफ्टिनेंट श्याम सुन्दर गुप्ता, सूबेदार मैनेजर सिंह तथा नायब सूबेदार अशोक कुमार पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के दौरान शहीद परिवारों की वीर नारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है और उनकी स्मृतियों को संजोए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उल्लेखनीय है कि नायब सूबेदार विजय शंकर सिंह ने भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री में सेवा प्रारंभ की थी। बाद में 42 राष्ट्रीय राइफल्स में प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। 18 जुलाई 2002 को कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत आज भी क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बार एसोसिएशन पुस्तकालय भवन का हुआ भूमि पूजन, अधिवक्ताओं को मिलेगी आधुनिक अध्ययन सुविधा
Next: यूपी पुलिस की खेल कोटा भर्ती में जमानियां के तीरंदाजों का शानदार चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.