Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सनशाइन पब्लिक स्कूल में हुआ वृहद वृक्षारोपण

ब्यूरो 18-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1a3aebea-17ee-4814-8914-823324e270ce

जमानियां। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सनशाइन पब्लिक स्कूल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 200 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।

विद्यालय के पर्यावरण क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन सर्वानंद सिंह एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंज जमानियां) जयशंकर प्रसाद वर्मा ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया। इस दौरान चेयरमैन ने अपनी माता के नाम पर भी एक पौधा रोपित कर अभियान के उद्देश्य को सार्थक किया। इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली को विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह, निर्देशिका श्रीमती पूजा सिंह एवं प्रधानाचार्य ए.के. बघेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।क्षेत्रीय वन अधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा, उप-क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक यादव, रविकांत यादव तथा वन दरोगा पुनीत कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कसेरा माइनर के समीप खाली भूमि पर 200 से अधिक पौधे लगाए। हाथों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश लिखे बैनर और पोस्टर लिए छात्र-छात्राओं ने लोगों को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग किया। पूरे वृक्षारोपण अभियान का संचालन विद्यालय के शिक्षक महेश्वर नाथ सिंह एवं सदरे आलम अंसारी ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: देवर पर छेड़खानी व उत्पीड़न का आरोप, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Next: नीट-यूजी में जमानिया के दो छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.