गाजीपुर। थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति को राहत दिलाते हुए क्रेडिट कार्ड फ्रॉड से निकाली गई 6,500 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी।
जानकारी के अनुसार, थाना नोनहरा क्षेत्र के जल्लापुर निवासी श्रीप्रकाश प्रजापति ने 22 जून 2026 को अपने साथ हुए ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम के तहत थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले की जांच शुरू की। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी तथा उनकी टीम ने संबंधित क्रेडिट कार्ड कंपनी से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप ठगी गई 6,500 रुपये की पूरी राशि शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड खाते में वापस करा दी गई।धनराशि वापस मिलने पर श्रीप्रकाश प्रजापति ने थाना नोनहरा पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क की कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।