Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए गाजीपुर पुलिस को मिली दो हाईटेक इंटरसेप्टर बाइकें

ब्यूरो 03-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
ea55a979-c7b9-4dfd-b398-daa0cde1f14f

गाजीपुर। सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा द्वारा जनपद गाजीपुर को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन (रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल) उपलब्ध कराई गई हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन परिसर से दोनों इंटरसेप्टर बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, नोडल यातायात राकेश कुमार मिश्र, यातायात निरीक्षक बालेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक यातायात मनीष कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक यातायात रणधीर कुमार गिरि सहित यातायात शाखा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये दोनों इंटरसेप्टर बाइकें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनमें स्पीड लेजर गन, हाई विजिबिलिटी कैमरा, नाइट विजन कैमरा, नंबर प्लेट पहचान प्रणाली (ANPR), मोबाइल डेटा सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PAS), ब्रेथ एनालाइजर, डेसीबल मीटर तथा लाल-नीली फ्लैश लाइट और हूटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन इंटरसेप्टर वाहनों का मुख्य उद्देश्य ओवरस्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंकन ड्राइव) जैसी लापरवाहियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। पुलिस के अनुसार, इन वाहनों का उपयोग शहर के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर ओवरस्पीड वाहनों की निगरानी, भीड़भाड़ एवं आवासीय क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण तथा शहरी क्षेत्रों में ड्रंकन ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने में किया जाएगा। इसके अलावा जीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) अभियान के अंतर्गत चिन्हित थाना क्षेत्रों कोतवाली, सैदपुर, कासिमाबाद, नंदगंज और मरदह में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन हाईटेक इंटरसेप्टर बाइकों के संचालन से यातायात नियमों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित होगा और सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने में सहायता मिलेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रथम सावन सोमवार की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गंगा घाटों और सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
Next: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.