Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्टेशन बाजार की अधूरी सड़क का निर्माण पूरा, सभासद की मांग पर हरकत में आया प्रशासन

ब्यूरो 05-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
c21c3c63-46fc-4612-9500-cef4b067070a

जमानियां। नगर पालिका परिषद जमानियां के अंतर्गत स्टेशन बाजार में लंबे समय से अधूरी पड़ी सीसी सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा हो गया। जिलाधिकारी की बैठक में वार्ड संख्या 17 के सभासद प्रमोद यादव द्वारा प्रमुखता से उठाए गए इस मुद्दे के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करा दिया। सभासद प्रमोद यादव ने जिलाधिकारी के समक्ष स्टेशन बाजार की आधी-अधूरी सड़क का मामला उठाते हुए कहा था कि अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय लोगों और व्यापारियों को लंबे समय से आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की थी।

प्रशासन की पहल के बाद सड़क निर्माण पूरा होने से स्टेशन बाजार क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय नागरिकों ने सड़क बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनसमस्याओं का इसी प्रकार त्वरित समाधान किया जाएगा। सभासद प्रमोद यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सड़क के दोनों ओर नाली और इंटरलॉकिंग का कार्य भी जल्द पूरा कराया जाए, जिससे फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को वह आगे भी प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार द्वारा नई बनी सीसी सड़क की मजबूती बनाए रखने के लिए दोनों ओर दो दिनों के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। साथ ही लोगों से इस अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है, ताकि सड़क पूरी तरह मजबूत हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
Next: विश्व स्तनपान सप्ताह: सीएचसी मोहम्मदाबाद में मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

8691fcb3-69f5-4123-b23c-0cd77c0deb35

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ब्यूरो 06-08-2026
aa52ce69-a6ed-4e18-83fc-3a88a85b0639

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 06-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.