Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विश्व स्तनपान सप्ताह: सीएचसी मोहम्मदाबाद में मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता अभियान

ब्यूरो 05-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
8f228f80-1540-4b6a-85cd-e3f3913f8131

मोहम्मदाबाद। विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व, सही विधि तथा इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य माताओं को जागरूक कर नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी पहल करना है।

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष राय ने बताया कि मां का दूध शिशु के लिए प्रकृति का सबसे उत्तम एवं संपूर्ण आहार है। इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व, एंटीबॉडी और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्व मौजूद होते हैं, जो नवजात को विभिन्न संक्रमणों और बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मां के दूध का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि यह शिशु के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए अमूल्य है। महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमारी ने बताया कि इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “स्वस्थ शिशु, स्वस्थ मन, सशक्त परिवार और समृद्ध राष्ट्र” रखी गई है। यह थीम स्वस्थ समाज के निर्माण में स्तनपान की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।

बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि प्रत्येक नवजात शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान अवश्य शुरू करा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन के पहले छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। इस दौरान पानी या अन्य किसी खाद्य पदार्थ की आवश्यकता नहीं होती। छह माह के बाद उपयुक्त पूरक आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्तनपान से शिशु को बेहतर पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्राप्त होती है, वहीं माताओं को भी अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। उन्होंने समाज, परिवार एवं कार्यस्थलों से स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सहयोग और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि प्रत्येक शिशु को जीवन की स्वस्थ शुरुआत मिल सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत ग्राम स्तरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्थानीय सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को स्तनपान से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों एवं सही व्यवहारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्टेशन बाजार की अधूरी सड़क का निर्माण पूरा, सभासद की मांग पर हरकत में आया प्रशासन
Next: दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

8691fcb3-69f5-4123-b23c-0cd77c0deb35

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ब्यूरो 06-08-2026
aa52ce69-a6ed-4e18-83fc-3a88a85b0639

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 06-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.