गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को उपनिरीक्षक नागेश कुमार पटेल अपनी टीम के साथ पुरानी रेलवे क्रॉसिंग जखनियां पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना भुड़कुड़ा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 139/2026 धारा 80(2), 85, 103(1) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्ता रक्षा कश्यप पत्नी स्वर्गीय जितेन्द्र कश्यप, निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध दहेज हत्या के मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नागेश कुमार पटेल एवं थाना भुड़कुड़ा पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।