जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत ग्राम सभा बरूइन निवासी डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी के ज्येष्ठ भ्राता माहेश्वर नाथ तिवारी का मंगलवार की सुबह उनके निज आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
माहेश्वर नाथ तिवारी मिलनसार एवं खुशमिजाज स्वभाव के व्यक्ति थे। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी दो पुत्रियां एवं एक पुत्र हैं, जिनका विवाह आदि संपन्न हो चुका है। उनका अंतिम संस्कार चक्काबांध गंगा घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी उनकी सामाजिक सक्रियता एवं लोकप्रियता को दर्शाती रही। निधन की सूचना मिलने पर हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। महाविद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। शोकसभा में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह, प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अखिलेश जायसवाल, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद, सूरज कुमार जायसवाल सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।