Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, शहीदों को किया नमन

ब्यूरो 11-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। देश के वीर शहीदों के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जमानियां दक्षिणी मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।

तिरंगा यात्रा दरौली चट्टी से प्रारंभ होकर हेतिमपुर और बिन्द मोड़ होते हुए बड़ेसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया तथा वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, जिला मंत्री पप्पू कुशवाहा एवं पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जमानियां दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार बिन्द ने की। इस अवसर पर अवधेश सिंह, सुनील सिंह, अरविन्द सिंह, मिथिलेश सिंह, अश्वनी सिंह, दया यादव सहित मंडल के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी को भ्रातृ शोक, महाविद्यालय में शोकसभा आयोजित
Next: सर्विलांस से मिली सफलता, जमानियां पुलिस ने आठ गुम मोबाइल किए बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

71050ab4-f07b-40f5-8b3e-3204a6c8f0de

मिशन शक्ति के तहत गाजीपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं चेकिंग अभियान

ब्यूरो 11-08-2026
1209fa30-4f7d-4830-ba28-28e34fc7cb6a

कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 11-08-2026
b5645676-9425-498f-80c0-c3afca1de9f3

साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित के 1.22 लाख रुपये वापस कराए

ब्यूरो 11-08-2026
7c17f0f0-740d-4715-a3d8-0f40202a2248

सनशाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-V में लहराया परचम, जीते 6 पदक

ब्यूरो 11-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.