Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकली बाइक रैली, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

ब्यूरो 12-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
508cb76e-4a83-47a8-bce9-7809b01b3abf

गाजीपुर। 15 अगस्त को मनाए जाने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बाइक रैली का शुभारंभ विकास भवन चौराहा से हुआ। रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए सिंचाई विभाग चौराहा, कचहरी, अफीम फैक्ट्री और महुआबाग होते हुए मिश्र बाजार स्थित त्रिमुहानी पहुंची। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद बाइक रैली पुनः निर्धारित मार्ग से रवाना हुई। वापसी में रैली मिश्र बाजार त्रिमुहानी से महुआबाग, अफीम फैक्ट्री, कचहरी, शास्त्री नगर और स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज होते हुए वापस विकास भवन चौराहा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस बाइक रैली के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही आमजन को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। रैली के दौरान निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया। जनपदवासियों से स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति, एकता एवं उत्साह के साथ मनाने तथा हर घर तिरंगा अभियान की भावना के अनुरूप राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली बाइक रैली, राष्ट्रध्वज के सम्मान का दिया संदेश
Next: हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, स्वयं सहायता समूहों ने भेंट किए राष्ट्रीय ध्वज

हो सकता है आप चूक गए हों

4dad2fb4-7ce1-4f04-94f0-5289beaed8fd

कामाख्या मंदिर के पास तीन आरोपी गिरफ्तार, गहमर पुलिस ने की कार्रवाई

ब्यूरो 12-08-2026
4d66532c-86c9-4c27-9aa2-e7a198ad2f67

बहरियाबाद पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को दबोचा, तमंचा-कारतूस समेत कई सामान बरामद

ब्यूरो 12-08-2026
be853399-68b6-42d3-9451-b3dac6f7d13b

देशी शराब के 78 पाउच बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो 12-08-2026
015aab26-ac8d-41ba-af75-4fbadcc18add

विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

ब्यूरो 12-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.