Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली बाइक रैली, राष्ट्रध्वज के सम्मान का दिया संदेश

ब्यूरो 12-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
7b01fe8f-7ef3-4535-ac54-13d81738c3d9

गाजीपुर। देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने तथा आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को बाइक रैली निकाली गई।बाइक रैली का आयोजन विकास भवन गाजीपुर से किया गया। रैली की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय ने की। बाइक रैली विकास भवन चौराहा से शुरू होकर सिंचाई विभाग चौराहा, कचहरी रोड होते हुए मिश्रा बाजार तिराहे के पास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

रैली के दौरान सभासदों एवं नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर वार्ड संख्या-05 के सभासद सन्नी चौरसिया, वार्ड संख्या-21 के सभासद सोमेश मोहन राय, वार्ड संख्या-16 के सभासद सहबान अली, वार्ड संख्या-07 के सभासद अजय कुमार राय (दारा), वार्ड संख्या-08 के सभासद अशोक कुमार मौर्य, वार्ड संख्या-10 के सभासद परवेज अहमद, वार्ड संख्या-09 के सभासद प्रतिनिधि शाहिद राइनी, मनोनीत सभासद रूपेश सिंह, नगर पालिका के कर अधीक्षक ओमप्रकाश, राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार सोनकर, मंजीत सिंह, अवर अभियंता सिविल परमानंद सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम ने विद्युत वर्कशॉप का किया औचक निरीक्षण, खराब ट्रांसफॉर्मरों की तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
Next: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकली बाइक रैली, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

हो सकता है आप चूक गए हों

4dad2fb4-7ce1-4f04-94f0-5289beaed8fd

कामाख्या मंदिर के पास तीन आरोपी गिरफ्तार, गहमर पुलिस ने की कार्रवाई

ब्यूरो 12-08-2026
4d66532c-86c9-4c27-9aa2-e7a198ad2f67

बहरियाबाद पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को दबोचा, तमंचा-कारतूस समेत कई सामान बरामद

ब्यूरो 12-08-2026
be853399-68b6-42d3-9451-b3dac6f7d13b

देशी शराब के 78 पाउच बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो 12-08-2026
015aab26-ac8d-41ba-af75-4fbadcc18add

विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

ब्यूरो 12-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.