Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीएम ने विद्युत वर्कशॉप का किया औचक निरीक्षण, खराब ट्रांसफॉर्मरों की तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश

ब्यूरो 12-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1891b96e-f479-4835-ba62-bd44361fd767

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को रौजा स्थित विद्युत विभाग की वर्कशॉप का औचक निरीक्षण कर ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत एवं आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अभिलेखों की जांच करते हुए खराब ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत का कार्य तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले सब-ट्रांसफॉर्मर सप्लाई रजिस्टर का अवलोकन किया और वर्कशॉप में उपलब्ध ट्रांसफॉर्मरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से खराब एवं दुरुस्त ट्रांसफॉर्मरों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग कार्य को मौके पर जाकर देखा तथा संबंधित जेई से मरम्मत की प्रक्रिया और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।जिलाधिकारी ने वर्कशॉप में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए आई-कार्ड अनिवार्य करने तथा वर्कशॉप के बाहर आवश्यक निर्देशों से संबंधित बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्कशॉप में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निर्देशों का पालन नहीं होने पर संबंधित जेई के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने वर्कशॉप तक जाने वाले मार्ग को भी शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए ट्रांसफॉर्मर के उपभोक्ता से भी बातचीत की और पूछा कि शिकायत के बाद कितने समय में उसे ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि विद्युत संबंधी समस्या होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को जानकारी दें, ताकि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके। वर्कशॉप में कार्यरत जितेंद्र कुमार गुप्ता, राजन चौबे सहित दोनों जेई की कार्यप्रणाली में कमियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को उनकी कार्यप्रणाली की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा के अनुसार ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। वर्कशॉप में खराब एवं अनुपयोगी पड़े सामान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने सौना, सैदपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर विद्युत संबंधी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानी और अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने सैदपुर स्थित ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। वहां मजदूरों की संख्या कम मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को आठ अतिरिक्त मजदूर बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक संख्या में ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत हो सके और जनपद में इनकी उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिंचाई का समय होने के कारण किसानों को ट्रांसफॉर्मरों की अधिक आवश्यकता है। इसलिए ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग का कार्य 24 घंटे शिफ्ट में कराया जाए। मरम्मत एवं वितरण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने तथा किसानों और उपभोक्ताओं को समय से ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग की प्राथमिकता उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराना है। ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, वितरण अथवा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अलायचक वैक्सीनेशन सेंटर का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने विकासखंड सैदपुर के ग्राम पंचायत अलायचक स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित एएनएम से छोटे बच्चों के टीकाकरण की स्थिति, कितने बच्चों का टीकाकरण हो चुका है और कितने बच्चे शेष हैं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने ग्राम सभा में गर्भवती महिलाओं की संख्या तथा उन्हें समय से टीकाकरण, दवा एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने की जानकारी भी प्राप्त की। रजिस्टर में दर्ज गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति जानने के निर्देश दिए, जिसकी स्थिति संतोषजनक पाई गई।इस दौरान वैक्सीनेशन सेंटर पर आए बच्चों एवं उनके अभिभावकों से जिलाधिकारी ने बातचीत की और बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट वितरित की। निरीक्षण के दौरान एसी, विद्युत विभाग के जेई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बुढ़वा बाबा मंदिर में गूंजे हरि नाम और हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य हरिकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु
Next: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली बाइक रैली, राष्ट्रध्वज के सम्मान का दिया संदेश

हो सकता है आप चूक गए हों

4dad2fb4-7ce1-4f04-94f0-5289beaed8fd

कामाख्या मंदिर के पास तीन आरोपी गिरफ्तार, गहमर पुलिस ने की कार्रवाई

ब्यूरो 12-08-2026
4d66532c-86c9-4c27-9aa2-e7a198ad2f67

बहरियाबाद पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को दबोचा, तमंचा-कारतूस समेत कई सामान बरामद

ब्यूरो 12-08-2026
be853399-68b6-42d3-9451-b3dac6f7d13b

देशी शराब के 78 पाउच बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो 12-08-2026
015aab26-ac8d-41ba-af75-4fbadcc18add

विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

ब्यूरो 12-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.