जमानिया। क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वयंभू बुढ़वा बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर हरि नाम और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा।हरिकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोलक और मंजीरे की थाप पर भक्तों ने प्रभु का गुणगान किया। महंत बच्चन तिवारी के सानिध्य में संपन्न धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। आरती के बाद सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। आयोजन में महंत बच्चन तिवारी, दामोदर राय, पप्पू राय, रवि तिवारी, त्रिलोकी राय, अभिषेक, शुभम, मंतोष, बृजेश, विवेक, आलोक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।