Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याओं का मौके पर समाधान, योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

ब्यूरो 12-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
2a9a9c73-f794-4ce5-8994-a8cf3399a45e

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को कासिमाबाद ब्लॉक में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महिलाओं से जानकारी ली कि उन्हें खेती के लिए आवश्यक बीज उपलब्ध हो रहे हैं अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं कृषि कार्य से जुड़ना चाहती हैं, उन्हें उद्यान विभाग के माध्यम से आवश्यक बीज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनकी जरूरत के अनुसार बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि वे कृषि गतिविधियों से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

उन्होंने महिलाओं की अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। बैंकों में लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कराने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से संबंधित बैंकिंग कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए जिलाधिकारी ने सीएम युवा योजना एवं पीएम सूर्यघर योजना को प्राथमिकता के आधार पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी सरकारी विभागों में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की जरूरत होती है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को सरकारी विभागों की आवश्यकताओं से जोड़कर महिलाओं की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाना चाहिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, स्वयं सहायता समूहों ने भेंट किए राष्ट्रीय ध्वज
Next: जलसाथी ऐप से ग्रामीण पेयजल योजनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी

हो सकता है आप चूक गए हों

4dad2fb4-7ce1-4f04-94f0-5289beaed8fd

कामाख्या मंदिर के पास तीन आरोपी गिरफ्तार, गहमर पुलिस ने की कार्रवाई

ब्यूरो 12-08-2026
4d66532c-86c9-4c27-9aa2-e7a198ad2f67

बहरियाबाद पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को दबोचा, तमंचा-कारतूस समेत कई सामान बरामद

ब्यूरो 12-08-2026
be853399-68b6-42d3-9451-b3dac6f7d13b

देशी शराब के 78 पाउच बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो 12-08-2026
015aab26-ac8d-41ba-af75-4fbadcc18add

विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

ब्यूरो 12-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.