Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धीना स्टेशन पर व्यापारी से छिनैती, मारपीट कर पांच हजार रुपये ले उड़े आरोपी

ब्यूरो 13-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
bb147161-3a8c-4fae-a8b0-3aeb4330ebb8

जमानियां। डीडीयू-बक्सर पैसेंजर ट्रेन में बुधवार की रात सफर कर रहे एक व्यापारी के साथ चंदौली जिले के धीना स्टेशन पर मारपीट कर पांच हजार रुपये छीन लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, ट्रेन के स्टेशन पर रुकने के दौरान किन्नर और उसके साथ मौजूद एक युवक ने घटना को अंजाम दिया और ट्रेन रवाना होने से पहले फरार हो गए।

स्टेशन बाजार निवासी व्यापारी पप्पू वर्मा ने बताया कि वह बुधवार को व्यापार के सिलसिले में वाराणसी गए थे। वापसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन संख्या 63240 डीडीयू-बक्सर पैसेंजर से जमानियां लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे मेल ट्रेन को पास कराने के लिए ट्रेन धीना स्टेशन पर रुकी थी। इसी दौरान एक किन्नर उनके पास पहुंचा और रुपये मांगने लगा। रुपये देने से इनकार करने पर किन्नर और उसके साथ मौजूद युवक ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने व्यापारी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और उसकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद ट्रेन के चलने से पहले दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। रात करीब 10:14 बजे ट्रेन के जमानियां स्टेशन पहुंचने पर पीड़ित ने ऑन-ड्यूटी आरपीएफ कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। आरपीएफ कर्मियों ने उन्हें जीआरपी में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कामाख्या मंदिर के पास तीन आरोपी गिरफ्तार, गहमर पुलिस ने की कार्रवाई
Next: 22 साल से बंद डुहिया सहकारी समिति पुनर्जीवित, एक हजार से अधिक किसानों को मिलेगी राहत

हो सकता है आप चूक गए हों

d2bde12d-0d1d-4327-988c-d183de7418cd

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 18 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 13-08-2026
7298f81e-2898-421b-a6b5-c98a50afad32

नाबालिग बच्चियों के अपहरण मामले में वांछित 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

ब्यूरो 13-08-2026
c780dfac-f8a1-49b2-a580-7f62dedddc42

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता व चेकिंग अभियान

ब्यूरो 13-08-2026
964a2805-00b2-4f53-85c0-925c45153ecb

एडीजी वाराणसी जोन ने गाजीपुर पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.